दिल्ली से औली कैसे जाएं रूट प्लान

यदि आप दिल्ली रहते हैं और औली जाने का प्लान कर रहे रहे हैं तो जरूर सर्च कर रहे होंगे कि दिल्ली से औली कैसे जाएं रूट प्लान! इस आर्टिकल में आपको यह पता चलेगा की आप दिल्ली से औली कैसे जा सकते हैं? और यदि आप भारत के किसी और क्षेत्र में रहते हैं तो भी हमारा यह आर्टिकल पढ़ के आप अपना औली बजट ट्रिप बना सकते हैं।

दिल्ली से औली कैसे जाएं रूट प्लान

दिल्ली से औली जाने के लिए तीन रूट रूट है और तीनों रूट इस आर्टिकल में दिए गए हैं।

दिल्ली से औली जाने का पहला रूट

दिल्ली – सोनीपत – पानीपत – करनाल – सहारनपुर – रुड़की – हरिद्वार – ऋषिकेश – चमोली – जोशीमठ – औली 

औली फ्रॉम दिल्ली बाय बस – इस रूट का डिस्टेंस 545 किलोमीटर है। और यह सफर तय करना मे आपको 14 घंटे का समय लगेगा। जोशीमठ चमोली में पड़ता है और औली ,का आखिरी स्टॉप है। जोशीमठ से औली की दूरी मात्र 16 किलोमीटर है तथा यहाँ से औली की सड़क भी काफी स्मूथ है। जिसे आप अपनी गाड़ी से भी आसानी से ट्रैवल कर सकते हैं, हालांकि यह रास्ता थोड़ा ऊँचाई की ओर जाता है किंतु ऊँचाई उतनी अधिक भी नहीं है। क्योंकि सड़कों को पर्याप्त दूरी से काटा गया है।

दूसरा रूट

दिल्ली – नोएडा – हापुड़ – अमरोही – पौड़ी गढ़वाल – चमोली – औली

औली फ्रॉम दिल्ली बाय रोड – यदि आप इस रूट से जाते हैं तो भी आपको लगभग 14 घंटे लगेंगे। दिल्ली से औली के लिए इस रूट की दूरी भी 543 से 545 किलोमीटर है। इस रूट से आने पर हरिद्वार, ऋषिकेश वाली बेल्ट पर आप नहीं जाते हैं। बल्कि पौड़ी गढ़वाल से होते हुए चमोली वाली बेल्ट पर आप डाइवर्ट हो जाते हैं।

तीसरा रूट

औली फ्रॉम दिल्ली ट्रिप – दिल्ली – नोएडा – मुजफ्फरनगर – रुड़की – हरिद्वार – ऋषिकेश – चमोली – औली। यह रूट आपको दिल्ली से 13 घंटे 46 मिनट में पहुंचा देगा। यहाँ से औली की दूरी 506 किलोमीटर है।

जोशीमठ से औली की दूरी

जब आप जोशीमठ से 16 किलोमीटर आगे चलकर औली के एंट्रेंस गेट पर पहुँचते हैं तो वहाँ पर भी आपको अनेक रेस्टरूम और होटेल्स मिलते हैं जहाँ परआप अपने लिए कमरे बुक कर सकते हैं। किंतु इनकी कीमत जोशीमठ के होटलों से काफी अधिक होती है। जहाँ जोशीमठ में आपको 800 से ₹1000 में ठीक ठाक कमरे मिल जाते हैं। वही औली पहुंचने पर आपको कम से कम 2500 रुपये तक के कमरे मिलते हैं।

यदि आपको उचाई से डर नहीं लगता है तो औली के शुरुआत में ही आपको ट्रॉली मिल जाती है। जो हवा में कम से कम 80 से 100 फिट की उचाई पर होती है। इस ट्रॉली के जरिए आप औली के चोटी पर आसानी से पहुँच जाते हैं, जहाँ पर बर्फ़ ही बर्फ़होती है। यदि आप ट्रैकिंग के इरादे से आए हैं, तो आपके लिए पैदल चलना फायदेमंद रहेगा क्योंकि बीच मेंआपको छोटे मोटे बनाए गए तालाब मिलते हैं।

औली जाने का सही समय

auli root

औली बर्फबारी समय – यदि आप औली ट्रिप पहली बार बना रहे हैं और आपका मकसद वहाँ जाकर खूबसूरतवादियों तथा मुख्य तौर पर बर्फबारी का लुत्फ उठाना है। तो आपको हम बता दें कि यू तो औली मैं पूरे साल भर बेहतरीन मौसम रहता है किंतु बर्फबारी मुख्य तौर पर दिसंबर से मार्च तक ही होती है। जिसमे बर्फ़ की ऊँचाई आपके घुटनों तक होती है।और इन्हीं महीनों में स्कीइंग प्लेस के गेट भी खुलते हैं। अगर आप खास तौर पर स्कीइंग के दीवाने हैं और स्कीइंग करने के लिए औली आ रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखें दिसंबर से मार्च के बीच ही औली का प्लान करें। क्योंकि अप्रैल में आपको न तो बर्फ़ मिलेंगी,और ना ही आप स्कीइंग कर पाएंगे। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आ रहा है तो इसे अंत तक पढ़ते रहे हैं।

job banner

औली क्यों प्रसिद्ध है?

औली प्राचीन तथा आर्टिफिशियल झील है जिसे सरकार द्वारा टूरिज्म के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह बहुत ही उचाई पर स्थित है। यह दुनिया की सबसे ऊंची मनुष्य निर्मित झीलों में से एक झील है। सरकार द्वारा इस झील को कम बर्फबारी के महीनों में कृत्रिम बर्फ़ उपलब्ध करा के स्कि प्रतियोगिता के लिए बढ़ावा दिया जाता है।सरकार औली को टूरिज्म धरोहर के रूप में बढ़ावा दे रही है।

औली संबंधित प्रश्नोत्तर

औली किस महीने  जाए?

बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए दिसंबर से मार्च के बीच ही आपको औली जाना चाहिए

दिल्ली से औली कितनी दूर है?

 दिल्ली से औली की दूरी लगभग 545 किलोमीटर है।

जोशीमठ से औली की दूरी कितनी है?

जोशीमठ सेऔली की दूरी 16 किलोमीटर है।

हरिद्वार से औली की दूरी कितनी है?

बाय रोड हरिद्वार से औली की दूरी 291 किलोमीटर है।और हरिद्वार एयरोप्लेन से औली की दूरी 150 किलोमीटर है।

ऋषिकेश से औली की दूरी कितनी है?

बाई रोड ऋषिकेश से होली की दूरी 268 किलोमीटर है। फ्लाइट से ऋषिकेश से औली की दूरी।134 किलोमीटर है। फ्लाइट आपको जौलीग्रांट से मिलेंगे।

औली जगह कहाँ है?

औली उत्तराखण्ड राज्य के चमोली जिले मे स्थित है। यह जोशीमठ से मात्र 16 किलोमीटर की दूरी पर है।

उम्मीद करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गयी औली के बारे में जानकारी पसंद आयी होगी। इस जानकारी को आप अपने दोस्तों और परिचितों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं। अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद।

ये भी पढ़ें

चोपता बजट टूर

कश्मीर जाने का खर्चा और कश्मीर में कहां घूमें

मुंबई से गोवा क्रूज किराया

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *