शाहरुख खान ना सिर्फ भारत के बल्कि पूरी दुनिया के बेताज बादशाह हैं इसलिए मुंबई में जो भी घूमने जाता है कम से कम एक बार तो शाहरुख का मन्नत बंगला जरूर देखने जाता है। यदि आप भी मुंबई घूमने गए हैं तो आप भी शाहरुख के बंगले का एड्रेस ढूंढ रहे होंगे जो इस पोस्ट द्वारा आपको मिल जाएगा। 

मुंबई में शाहरुख खान

प्रतिवर्ष शाहरुख खान के बर्थडे के मौके पर पूरे भारत से लाखों की भीड़ मुंबई स्थित उनके मन्नत बंगले के पास जमा हो जाती है ताकि अपने चहेते सितारे की एक झलक देख सकें और उसे दुआएं दे सकें। यही वजह है कि उनके बर्थडे के समय पर गूगल में मन्नत बंगले के सर्च बढ़ जाते हैं। कुछ बॉलीवुड सितारे ऐसे हैं जो मुंबई रहते हैं और जिन्होंने बहुत बड़ा नाम बनाया है इसलिए विदेशी भी उनके बंगलो को देखने जाते हैं। एक तरह से सितारों के बंगले टूरिस्ट प्लेस बन जाते हैं जिनके बाहर देश से लेकर विदेशी सभी लोग पहुंच जाते हैं। 

शाहरुख की तरह ही सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट भी काफी फेमस है। जी हां दबंग खान एक फ्लैट में रहना पसंद करते हैं हैं। बेशुमार दौलत होने के बावजूद भी उन्होंने अपना बंगला अब तक नहीं लिया है और अगर लिया है तो उसमें रहते नहीं हैं। यह उनकी सादगी कह लीजिए या चॉइस कह लीजिए। इनके अलावा अमिताभ बच्चन के बंगले को भी हर कोई देखना चाहता है, आखिर शहंशाह से कौन नहीं मिलना चाहेगा। 

और भी कई सितारे हैं जो मुंबई नगरी में रहते हैं जिनके घर के पास अक्सर भीड़ इकट्ठा होती है किंतु यह तीन सितारे ऐसे हैं जिनके घर के पास बहुत बड़े पैमाने पर भीड़ जमा होती है इनमें से सबसे ज्यादा शाहरुख खान के मन्नत बंगले को लोग देखने जाते हैं। जिसकी वजह ना सिर्फ शाहरुख का स्टारडम है बल्कि मन्नत का आकर्षण भी है यह एक बड़ा बंगला है जो काफी खूबसूरत है।

शाहरुख खान के मन्नत बंगले का एड्रेस 

मन्नत, लैंड एंड, बैंडस्टैंड, बांद्रा  पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र 400050

मन्नत बंगले की नेम प्लेट

शाहरुख खान के घर की नेम प्लेट की कीमत इतनी है इतने में किसी आम आदमी का पूरा घर आ जाता है या फिर दिल्ली में वन बीएचके फ्लैट आ जाता है। जी हां यह सत्य है और उसकी कीमत सुनकर आपके भी होश उड़ने वाले हैं, उनके घर के नेम प्लेट की कीमत ₹2500000 है। आप सोच रहे होंगे 1 नेम प्लेट की कीमत इतनी अधिक क्यों और कैसे है? तो मैं आपको बता दूं इस नेम प्लेट में एक हीरा लगा हुआ है जो इसे बहुमूल्य बना रहा है। यह तो आप जानते ही होंगे कि शाहरुख की पत्नी गौरी खान है और वे एक इंटीरियर डेकोरेटर है। गौरी खान ने ही इस नेम प्लेट को डिजाइन किया है तथा साधारण से असाधारण बना दिया है। 

सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट 

एड्रेस – 3, गैलेक्सी अपार्टमेंट, बीजे रोड, बैंडस्टैंड, बांद्रा पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र, पिन कोड 400050

सलमान खान 8 मंजिला इमारत के मालिक हैं। इन 8 में से सलमान ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं तथा उनके पैरंट्स सलीम खान एवं सलमा खान फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं। सलमान कृषि के भी शौकीन हैं और हम सब ने समय-समय पर उनकी कृषि की वीडियो देखी है। उनका फार्महाउस महाराष्ट्र स्थित पनवेल नामक जगह पर है। सलमान खान का हाउस काफी आलीशान है जिसमें स्विमिंग पूल, 5 घोड़े तथा उनके अस्तबल एवं दोस्तों और परिवार के लिए नजदीक ही बंगले हैं। यह आलीशान फार्महाउस कुल डेढ़ सौ एकड़ जगह में फैला है। 

प्रश्न उत्तर 

शाहरुख खान के घर का एड्रेस क्या है?

बॉलीवुड अभिनेता मुंबई स्थित अपने मन्नत बंगले में रहते हैं जिसका एड्रेस है, मन्नत लैंड एंड, बैंडस्टैंड, बांद्रा  पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र, 400050 – पिन कोड।

शाहरुख खान के मन्नत बंगले की नेम प्लेट की खासियत क्या है?

उस बंगले की नेम प्लेट में हीरा लगा हुआ है।

मन्नत बंगले की नेम प्लेट की कीमत क्या है?

2500000 रुपए।

सलमान खान का घर कहां है?

सलमान मुंबई स्थित 3, गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं जो बीजे रोड, बैंडस्टैंड, बांद्रा पश्चिम में पड़ता है।

सलमान खान का फार्म हाउस कहां पर है?

उनका फार्महाउस पनवेल नामक जगह पर है जो महाराष्ट्र में स्थित है।