गोवा से मुंबई अंगरिया क्रूज रूम किराया दूरी भोजन

नमस्कार, यदि आप भी गोवा से मुंबई क्रूज से जाना चाहते हैं किंतु आपको पता नहीं कि कौन सी क्रूज से जाना है, किस दिन, किस समय क्रूज गोवा से मुंबई के लिए चलती है, इसमें सीट कहां से बुक करें, इसका किराया कितना होगा तथा किस प्रकार का भोजन मिलता है। तो बिल्कुल चिंता ना करें आज के इस पोस्ट में आपको इन सभी सवालों के जवाब मिलने जा रहे हैं। 

गोवा से मुंबई अंगरिया क्रूज रूम किराया दूरी भोजन

गोवा से मुंबई जाने के लिए आपको अंगरिया क्रूज मिलती है जो कि हफ्ते में केवल 3 दिन चलती है। मंगलवार थर्सडे तथा शनिवार को यह क्रूज गोवा से मुंबई का सफर करती है। गोवा से मुंबई अंगरिया क्रूज का सफर करने के लिए आप टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। टिकट का किराया रूम के हिसाब से होता है कपल रूम का अलग किराया होता है, सिंगल रूम का अलग किराया होता है तथा फैमिली रूम का अलग किराया होता है। आपके द्वारा खरीदे गए टिकट में ही भोजन का किराया भी सम्मिलित होता है और टिकट के आधार पर ही आपको भोजन मिलता है। यहां पर ओशन ब्लू रूम, लार्जे विंडो रूम मिलते हैं जिनमें एक्स्ट्रा फैसिलिटी इसके कारण ₹2000 एक्स्ट्रा चार्ज लगता है। अंगरिया क्रूज में रूम का किराया ₹5000, ₹7000, ₹12000, ₹15000 होता है जो निर्भर करता है  आपने किस प्रकार का रूम तथा भोजन सिलेक्ट किया है। 

एक बार टिकट बुक हो जाने के बाद आपको आना होता है गोवा पोर्ट मोरमुगाओ पर। इस पोर्ट पर ही आपको अंगरिया क्रूज मिलती है और यहां से आपका सफर शुरू होता है मुंबई जाने का। यहां आते ही आपको बोर्डिंग पास लेने होते हैं और आपका जो भी समान होता है वह आपके चेक इन करने के बाद क्रूज स्टाफ द्वारा ले लिया जाता है और आपको शिप पर भेज दिया जाता है  बाई बस द्वारा। हालांकि, कुछ जरूरी सामान आप अपने साथ ले जा सकते हैं जैसे मोबाइल, लैपटॉप, चार्जर,  कपड़े इत्यादि। 

बस द्वारा क्रूस तक पहुंचने के बाद आपकी क्रूज में एंट्री हो जाती है और सबसे पहले आपको चाय, कॉफी और स्नेक्स ऑफर किया जाता है। आप अपने सफर की शुरुआत वाली एक्साइटमेंट को चाय कॉफी तथा स्नेक्स के साथ एंजॉय कर सकते हैं। यहां एक लग्जरियस क्रूज है जिसमें सुख सुविधाएं भरपूर है और आप इनका आनंद उठा सकते हैं। आपको कौन सी सुविधा मिलती है यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने किस श्रेणी की टिकट ली है। यदि आपने ऐसा टिकट यह है जिसमें आपके प्रिय भोजन सम्मिलित नहीं है तो चिंता ना करें यहां पर प्राइवेट रेस्टोरेंट्स भी होते हैं जिसमें आपको अलग से खाना खरीदने की इजाजत मिल जाती है। इन रेस्टोरेंट्स में आप पैसे नहीं खर्च कर सकते हैं बल्कि आपको एक अंगरिया कार्ड मिलता है जैसा आपको रिचार्ज करवाना होता है और उस कार्ड के द्वारा ही आप रेस्टोरेंट्स में भोजन परचेज कर सकते हैं। 

इस क्रूज के टॉप फ्लोर पर स्विमिंग पूल है और तैरने की शौकीन लोगों को अपने आसपास समंदर  देखकर जरूर तैरने का मन करेगा उनसे निवेदन है कि समंदर में छलांग लगाने की जरूरत नहीं है आप लोगों के लिए स्विमिंग पूल अंगरिया क्रूज पर मौजूद है। यकीन मानिए समंदर के बीचो बीच एक अच्छे मौसम में नहाने का आनंद ही कुछ और होता है यह आपको एक सेलिब्रिटी वाली फीलिंग देता है।

जहां तक अंगरिया क्रूज में खाने का सवाल है तो यहां पर आपको वेज, नॉनवेज, आइसक्रीम सभी प्रकार के व्यंजन आसानी से मिल जाते हैं। आपको किस प्रकार का खाना मिलेगा यह आपकी टिकट श्रेणी पर निर्भर करता है जिस श्रेणी की टिकट अपने लिए होगी उस तरह का भोजन आपको परोसा जाएगा। क्रूज केअंदर जाने पर हर डेक पर आपको अलग चीजें देखने को मिलती है और यह सारे डेक काफी खूबसूरत हैं जिन्हें ए बी सी डी का नाम दिया गया है। इस क्रूज के अंदर डिस्को, स्पा, शॉपिंग सब का इंतजाम है, अगले 14 से 17 घंटे के सफर को आप यादगार बना सकते हैं इसलिए आपको हर चीज को अच्छी तरह से एक्सप्लोर करना चाहिए। जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं उनके लिए यह जरूरी है कि वह उठते ही क्रॉस के टॉप पर चले जाएं वहां से उन्हें सनराइज का बेहद ही खूबसूरत और प्राकृतिक नजारा देखने को मिलेगा। सूरज को देख कर ऐसा लगता है जैसे वह समंदर से उग रहा है, यह नजारा प्राकृतिक, लुभावना और आश्चर्यचकित करने वाला होता है। कुछ एंगल से देखने पर ऐसा लगता है जैसे सूरज ठीक आपके सामने उग रहा है। 

इस पानी के जहाज में काफी जगहों पर सोफे टेबल लगे होते हैं और संगीत बजता रहता है आप कहीं भी बैठ कर संगीत का आनंद ले सकते हैं। 

अंगरिया क्रूज गोवा से शाम को 4:00 बजे चलना शुरू होता है और अगले दिन सुबह 9:00 बजे आपको मुंबई पहुंचा देता है। इस तरह आपको कुल 17 घंटे का सफर तय करना होता है गोवा से मुंबई क्रूज द्वारा जाने पर। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *