भारत में घूमने लायक जगह

भारत एक प्राचीन देश है और हर साल भारत में लाखों लोग घूमने आते हैं। भारत में घूमने लायक जगह की भरमार है और भारत पूरे विश्व में विशालकाय महलों, किलो, रहस्यमय स्थानों तथा प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। भारत में बेहद सारे विशालकाय आकर्षक मंदिर है जिनके पीछे पौराणिक काल की कहानी मिलती है और वे पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। भारत में घूमने की जगह बहुत खूबसूरत है और भारत एक पर्यटक स्थल है जहां बेहद सारे सैलानी घूमने आते हैं।

भारत में घूमने लायक जगह

कश्मीर, शिमला, माउंट आबू, मनाली, नैनीताल भारत के मुख्य पर्यटन स्थल है जहां सैलानी अपनी भारत यात्रा के दौरान एक बार जरूर जाते हैं। पहाड़ों में हरे भरे बुग्याल पहाड़ों की शोभा बढ़ाते हैं।

कुल्लू मनाली भारत में घूमने की जगह खूबसूरत

भारत की सबसे खूबसूरत जगह में से एक कुल्लू मनाली हिमाचल प्रदेश में स्थित है कुल्लू मनाली एक हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। कुल्लू मनाली के आसमान छूते पहाड़ और हरा भरा वातावरण प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से सुंदर है। इस हिल स्टेशन में सैलानी सबसे अधिक समय बिताते हैं। वन विहार, रोहतांग दर्रा, हिमालयन नेशनल पार्क, मनु मंदिर, सोलांग घाटी, मणिकरण ग्रेट तथा हिडिंबा देवी मंदिर कुल्लू मनाली में घूमने लायक जगह है। लोग अक्सर भीषण गर्मी से बचने के लिए कुल्लू मनाली में घूमने का प्लान बनाते हैं और जहां के सुनहरे मौसम का लुत्फ उठाते हैं। 

कश्मीर

कश्मीर भारत का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता है। कश्मीर हिमालय की गोद में बसा है और यहां नेचुरल बर्फबारी होती है तथा अपनी प्राकृतिक बर्फबारी  से खूबसूरती बिखेरने के लिए कश्मीर पूरे विश्व में जाना जाता है। एक महान शायर ने कहा था यदि दुनिया में कहीं स्वर्ग है तो वह कश्मीर में है। कश्मीर चारों तरफ से बर्फ की चादर तथा लंबे-लंबे देवदार के पेड़ों से घिरा है जो इस जगह की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। एशिया की सबसे बड़ी साफ पानी वाली वूलर झील कश्मीर में स्थित है। 

कश्मीर में घूमने की जगह – पहलगाम, गुलमर्ग, श्रीनगर, पुलवामा, जम्मू, वैष्णो देवी मंदिर और पटनीटॉप  कश्मीर में घूमने लायक जगह है। 

मसूरी

मसूरी भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। उत्तराखंड में स्थित मसूरी चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा है और इसकी सुंदरता देखते ही बनती है। मसूरी उत्तराखंड का एक छोटा सा शहर है जो काफी ऊंचाई पर पहाड़ों पर स्थित है इसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। अक्सर गर्मियों में मसूरी का मौसम काफी सुनहरा और ठंडा हो जाता है। मसूरी कई खिलाड़ियों की पहली पसंद होता है,  महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी अक्सर छुट्टियां मनाने मसूरी जाते हैं और जब उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लिया था तो वे  कुछ दिनों के लिए मसूरी चले गए थे। मसूरी में सचिन के दोस्त का एक बहुत बड़ा होटल है,  सचिन के अलावा दुनिया के सबसे सफलतम क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर मसूरी में घूमते हुए देखे गए हैं। 

मसूरी में देखने लायक जगह –  धनोल्टी, गन हिल, लाल टिब्बा, वाटरफॉल, टिप एंड टॉप, हंपी वैली,  मसूरी एडवेंचर रोड तथा माल रोड मसूरी में देखने की जगह है। 

औली

औली सबसे ऊंची मनुष्य निर्मित झील में शामिल है जिसे भारत सरकार द्वारा टूरिज्म के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उत्तराखंड सरकार औली को टूरिज्म धरोहर के रूप में बढ़ावा दे रही है तथा दिल्ली से औली की दूरी 545 किलोमीटर है।औली बर्फ में स्कीइंग के लिए जाना जाता है 

गुलमर्ग

गुलमर्ग कश्मीर में स्थित है और यह कश्मीर घूमने आए सैलानियों की पहली पसंद होती है। अक्सर लोग कश्मीर घूमने जाते हैं और गुलमर्ग में बिना उनका सफर अधूरा माना जाता है। गुलमर्ग एडवेंचर के लिए जाना जाता है और यहां पर रोपवे काफी प्रसिद्ध है  गुलमर्ग में रोपवे को गोंडोला राइड कहते हैं। 

चोपता

चोपता उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित है यह उत्तराखंड का एक छोटा सा गांव है जो हरे भरे मौसम तथा बड़े-बड़े बुग्याल के लिए प्रसिद्ध है। हरिद्वार से चोपता की दूरी 229 किलोमीटर है और आपको चोपता टूर बनाने से पहले वहां के होटल के बारे में सर्च कर लेना चाहिए क्योंकि चोपता में ज्यादा बड़े होटल नहीं है  हालांकि यहां छोटे-छोटे होटल ₹700 – ₹800 में आसानी से मिल जाते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *