आर्यन खान बॉलीवुड के सबसे मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे हैं। आर्यन खान ने बॉलीवुड में शाहरुख खान की तरह नाम तो नहीं कमाया किंतु 2019 में उन्होंने द लायन किंग के लिए अपनी आवाज दी जिसकी काफी सराहना की गई है। 

आर्यन खान का जीवन परिचय, आर्यन खान की उम्र, गर्लफ्रेंड, स्कूली शिक्षा, नेटवर्थ, मूवी, पिता का नाम सब यहां दिया गया है।

आर्यन खान का जीवन परिचय पढ़िए

  • पूरा नाम – आर्यन खान
  • क्या करते हैं – एक्टर तथा बड़े पर्दे से जुड़े हुए हैं
  • जन्म तिथि  -13 नवंबर 1997
  • आर्यन खान का जन्म स्थल  – मुंबई भारत
  • आर्यन खान की हाइट – 5 फुट 11 इंच
  • आर्यन खान का वजन – 80 केजी
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • स्कूल का नाम – सेवेनौक स्कूल लंदन 
  • कॉलेज – यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ इन कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स कैलिफोर्निया 
  • धर्म – इस्लाम 
  • जाति – मुस्लिम 

आर्यन खान का निजी जीवन 

bollywood

फ्री चित्र पिक्साबे

आर्यन खान के पिता का नाम शाहरुख खान है

आर्यन खान की बहन का नाम सुहाना खान 

आर्यन खान के भाई का नाम अब्राहम खान है

आर्यन खान का जन्म 13 नवंबर 1997 को बॉलीवुड के मशहूर कलाकार शाहरुख खान और बॉलीवुड इंटीरियर डेकोरेटर गौरी खान के घर हुआ। आर्यन खान मुंबई के रहने वाले हैं और मुंबई में मन्नत बंगले में वे रहते हैं। मन्नत बंगला शाहरुख खान का है जो उन्होंने काफी चाव से बनवाया था यह बंगला काफी बड़ा और आलीशान है। आर्यन खान के छोटे भाई का नाम अब्राहम है और उनकी बहन का नाम सुहाना खान है। आर्यन खान ने अपनी शिक्षा लंदन के सेवेनौक स्कूल से उत्तीर्ण की तथा उसके बाद उन्होंने फिल्म मेकिंग और राइटिंग की शिक्षा यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ इन कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स कैलिफोर्निया से प्राप्त की। 

आर्यन खानका बॉलीवुड डेब्यु कभी खुशी कभी गम से एक बाल कलाकार के रूप में हुआ था। कभी खुशी कभी गम फिल्म 2001 में आई थी जिसमें उनके डैडी शाहरुख खान, हैंडसम हंक ऋतिक रोशन तथा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद 2006 में भी आर्यन खान एक बाल कलाकार के रूप में नजर आए इस बार भी फिल्म उनके डैडी की थी जिसका नाम था कभी अलविदा ना कहना। इस फिल्म में भी महानायक अमिताभ बच्चन थे और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन की टाइपिंग करते नजर आए थे। 

आर्यन खान विवाद

आर्यन खान एक सुपरस्टार के बेटे होने के कारण भी बिना वजह विवादों में फंसे हैं। एक एम एम एस विवाद में आर्यन खान का नाम अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली से जोड़ा गया तथा उन दोनों के विवादित चित्र इंटरनेट पर वायरल किए गए। किंतु बाद में यह पता चला कि यह सब एक स्कैम था आर्यन खान को बदनाम करने का, असल में वे  कोई  और थे जो आर्यन खान और नव्या नंदा जैसे दिखते थे, उनके लुक एलाइक थे। 

जब शाहरुख खान के छोटे बेटे अब्राहम का जन्म हुआ था तो मीडिया तथा पब्लिक में रुमर फैल गया था कि अब्राहम आर्यन खान और उनकी रोमानियन गर्लफ्रेंड का बेटा है। बाद में शाहरुख खान ने यह क्लियर किया कि उनका और गौरी खान का बेटा है।

एनसीबी द्वारा छापेमारी के बाद आर्यन खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया था और उनका नाम भी ड्रग्स लेने वाले लोगों में शामिल किया गया था। हालांकि एनसीपी ने शुक्रवार को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को  ड्रग्स ऑन क्रूज के मामले में क्लीन चिट भी दे दी। एनसीबी ने कोर्ट में एक चार्जशीट दायर की थी जिसमें कुल 20 लोगों के नाम दर्ज किए गए थे। इन 20 लोगों में से 14 लोगों के खिलाफ सबूत पाए गए और वह आरोपी घोषित हुए किंतु 6 लोग बेकसूर साबित हुए उन 6 लोगों में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम भी शामिल था इसलिए उन्हें एनसीबी द्वारा क्लीन चिट दे दी गई। 

आर्यन खान की उपलब्धियां

  • 2010 में आर्यन खान ने महाराष्ट्र ताइक्वांडो कंपटीशन में गोल्ड मेडल जीता था। 
  • आर्यन खान मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट है।
  • शाहरुख खान ने एक बार कहा था कि आर्यन खान के पास राइटिंग की बेहतरीन स्किल्स है।

आर्यन खान कौन है?

आर्यन खान मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे हैं।

आर्यन खान का पेशा क्या है?

आर्यन खान एक कलाकार है तथा बॉलीवुड की फिल्मों से किसी ना किसी रूप से जुड़े हुए हैं।

आर्यन खान का जन्म कब हुआ?

आर्यन खान का जन्म 13 नवंबर 1997 में हुआ था।

आर्यन खान की डेब्यू फिल्म कौन सी है?

आर्यन खान ने कभी खुशी कभी गम फिल्म में पहली बार एक कलाकार के रूप में किया था।

आर्यन खान की हाइट कितनी है बताइए?

आर्यन खान की हाइट 5 फुट 11 इंच है।

आर्यन खान के डैडी का नाम क्या है?

आर्यन खान के डैडी का नाम शाहरुख खान है।

2022 में आर्यन खान की उम्र कितनी है?

13 नवंबर 2022 में आर्य खान की 25 वर्ष के हो जाएंगे।

आर्यन खान नेटवर्थ बताइए?

ज्ञात नहीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *